फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   20 carore manjoor

औरैया के मेडीकल कालेज के लिए 20 करोड़ स्वीकृत

Wed, 18 Dec 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
20 carore manjoor
दिबियापुर (औरैया)। यूपी विधानमंडल सत्र के पहले दिन सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें औरैया में बरमूपुर में बनने वाले मेडिकल कालेज के लिए 20 करोड़ की धनराशि स्वीकृति हुई। यह जानकारी कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने दी। बरमूपुर में मेडिकल कालेज के लिए भूमि के निशुल्क हस्तांतरण का प्रस्ताव 1 अक्तूबर को मंत्रिपरिषद में पास होने के बाद राजस्व अभिलेखों में जमीन मेडिकल कालेज के नाम दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

कृषि राज्यमंत्री एवं दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि यूपी विधानमंडल सत्र के पहले दिन सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया गया। इसमें 20 करोड़ रुपये पहली किस्त के रूप में स्वीकृत हुए हैं। ग्रामसभा सेहुद के राजस्व अभिलेखों में यातायात पुलिस लाइन के नाम दर्ज खाता संख्या 01436 के गाटा संख्या 3728 मि0/ 4.330 हेक्टेयर, गाटा संख्या 3761/0.243 हेक्टेयर एवं गाटा संख्या 4064/0.304 हेक्टेयर कुल 5 किता कुल रकबा 6.152 हेक्टेयर (15.20एकड़) भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को निशुल्क हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई थी। राजस्व कर्मियों के अनुसार प्रस्ताव पास होने के बाद यह जमीन राजस्व अभिलेखों में मेडिकल कालेज के नाम दर्ज भी की जा चुकी है। बता दें कि जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर मेडीकल कालेज की स्थापना हेतु जिला औरैया को भी चिन्हित किया गया है। 1 अक्तूबर को लखनऊ से पहुंची टीम ने जिले के अधिकारियों के साथ मिलकर भूमि का सर्वे किया था। जमीन को मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के मानकों के अनुरूप पाया गया था। इधर, नोडल अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि पिछले महीने औरैया जिले समेत अन्य जिलों के मेडिकल कालेज को भारत सरकार से अनुमति मिल चुकी है। जिले का मेडिकल कालेज 325 करोड़ रुपये से बनना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed