{"_id":"610c31ae8ebc3ea9f527aaf9","slug":"20-ambulance-drivers-who-went-on-strike-leave-auraiya-news-knp6445336169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल करने वाले 20 एंबुलेंस चालकों की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल करने वाले 20 एंबुलेंस चालकों की छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। चक्काजाम कर हड़ताल करना 20 एंबुलेंस चालकों को महंगा पड़ गया है। कंपनी ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। उनके स्थान पर नए चालकों की भर्ती कर ली है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उन्हें बेहतर संचालन से मतलब है।
पिछले हफ्ते एंबुलेंस चालकों ने मांगों को लेकर हड़ताल की और चिचौली अस्पताल में एंबुलेंस खड़ी कर दी थी। जिससे मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को पूरा कराने की मांग पर अड़े रहे। एंबुलेंस चलवाने वाली कंपनी ने गुरुवार को जिले की 20 एंबुलेंस के चालकों को हटाकर उनके स्थान पर नए चालकों की भर्ती कर उन्हें चाभियां सौंप दी हैं।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल करने वाले चालकों को मनाने का प्रयास किया गया था। लेकिन वह नहीं माने। जिसके चलते कंपनी ने 20 चालक हटा दिए हैं।