फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   2 cows died in shelter

किशोरगंज गोशाला में बीमार दो गोवंशों की मौत

Wed, 15 Sep 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
2 cows died in shelter
बिधूना(औरैया)। कस्बे की किशोरगंज गोशाला में बीमार दो गोवंशों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बिधूना द्वारा किशोरगंज में संचालित गोशाला में मंगलवार रात दो गोवंशों की मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह गोशाला के इंचार्ज मुकुल कुमार ने पशु विभाग और ब्लाक अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक एके सिंह ने बताया कि एक गोवंश की बीमार होने के कारण मौत हुई है जबकि एक गोवंश को 13 सितंबर को कोई गोशाला छोड़ गया था, जो पहले से घायल था। उसका इलाज भी किया गया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

गोवंश के मरने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। उन्होंने कहा कि गोशाला में नियमित पशुओं की जांच की जा रही है। सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि उन्हें भी जानकारी मिली है। गोशालाओं में व्यवस्था सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जहां पर भी किसी गोवंश के बीमार होने की जानकारी मिलती है, तत्काल टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीहड़ स्थित सिखरना गोशाला का खंड विकास अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने चारे की स्थिति देखी और गोशाला में गंदे पानी भरे गड्ढे को भरवा दिया।

बुधवार दोपहर खंड विकास अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य सिखरना गोशाला पहुंचे। उन्होंने गोवंशों की संख्या के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान टूटी टिन शेड को दुरस्त कराने के निर्देश दिए। एनजीओ संचालक रीना पांडेय की मौजूदगी में गोशाला परिसर में स्थित गंदे पानी के गड्ढे को मिट्टी से भरवाया गया। इसी गड्ढे का दूषित पानी पीकर गोवंश बीमार होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed