फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   2 cows died in shelter

शिखरना गोशाला में दो गोवंशों की मौत, कई बीमार

Wed, 11 Aug 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
2 cows died in shelter
अयाना (औरैया)। अस्थायी गोशाला शिखरना में अव्यवस्था के कारण दो और गोवंशों की मौत हो गई। जबकि कई गोवंश बीमार हैं। ग्रामीणों ने तहसील और ब्लाक अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन

गोशालाओं के संचालन के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। इसके बाद भी सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं। प्रशासन ने गोशालाओं के बेहतर संचालन के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को जिम्मेदारी दी है। इसके बाद भी हालत जस के तस हैं। बुधवार को शिखरना गोशाला में बीमार चल रहे दो गोवंशों की मौत हो गई। सेवादार गोविंद, कमला, राकेश, रामराज, किशन ने बताया कि गोशाला में कई गोवंश बीमार हैं। इसकी जानकारी पशु चिकित्साधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन

गोशाला में चारा, दाना, पानी का अभाव है। समय से इलाज न मिल पाने के कारण गोवंश तड़पकर दम तोड़ रहे हैं। बीडीओ बब्बन मौर्य ने बताया कि उन्हें गोवंश मरने की जानकारी नहीं है। गोशाला संचालक से इसके बारे में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। जो भी खामियां है, उन्हें दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed