फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ड्राइंग प्रतियोगिता में अभिषेक, प्रगति और वैष्णवी ने बाजी मारी

ड्राइंग प्रतियोगिता में अभिषेक, प्रगति और वैष्णवी ने बाजी मारी

Wed, 30 Jan 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
ड्राइंग प्रतियोगिता में अभिषेक, प्रगति और वैष्णवी ने बाजी मारी
औरैया। जिलास्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को बीबीएस स्मृति विद्यापीठ में किया गया। इसमें सीबीएसई स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में बीबीएस स्मृति विद्यापीठ के छात्रों ने अपना परचम फहराया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



सहोदय कांपलेक्स के तत्वावधान में जिला स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह, डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा, ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीएसए ने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल और क्षमता में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि जीत हार केवल प्रतियोगिता का एक छोटा सा हिस्सा है। महत्वपूर्ण भाग को प्रतिभागिता करना है। प्रधानाचार्य मनोज एमएस ने बताया कि प्रतियोगिता में प्राइमरी श्रेणी में अभिषेक प्रजापति श्री बीबीएस स्मृति विद्यापीठ प्रथम, मानवी सुदिति ग्लोबल एकेडमी ने द्वितीय और राघवी पांडेय जेपी इंटर नेशनल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


जूनियर श्रेणी में प्रगति तोमर श्री बीबीएस स्मृति विद्यापीठ प्रथम, श्रृष्टि दुबे सेंट फ्रांसेस ने द्वितीय, युवराज कान्हा इंटर नेशनल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर श्रेणी में वैष्णवी सिंह बीबीएस स्मृति विद्यापीठ ने प्रथम, विशवेश सेंट जोसेफ ने द्वितीय और जागृति वर्मा जेपी इंटर नेशनल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता के नाम घोषित किए गए और अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका ऊषा कुशवाहा, किरण शुक्ला ने निभाई। प्रभंजन, सतेंद्र पांडेय आदि शिक्षकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सीबीएसई स्कूलों की जिलास्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed