{"_id":"596fa1274f1c1bdf508b4716","slug":"191500487975-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूजल सप्ताह के तहत हुआ गोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूजल सप्ताह के तहत हुआ गोष्ठी का आयोजन
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। अजीतमल विकासखंड के सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय भूजल सप्ताह के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी के अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में भूजल जीवन की आस, संरक्षण का करो प्रयास विषय पर चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी सतेंद्रनाथ चौधरी ने कहा कि शासन की ओर से तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसमें भूजल जीवन की आस, संरक्षण का करो प्रयास भी शामिल है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को सरकार की योजनाएं बताएं। सहायक अभियंता लघु सिंचाई कुलदीप मिश्र ने रूपरेखा बताई। वर्षा जल संचयन एवं संरक्षण के संबंध में जानकारी दी।
गोष्ठी में विभिन्न अधिकारियों के साथ कृषि वैज्ञानिक एसके सिंह ने विचार व्यक्त किए। भूजल रिचार्ज एवं जल के अतिदोहन को रोकने के लिए टपक एवं स्प्रिकलर सिंचाई विधि या खेत का पानी खेत में रोकने के लिए मेड़बंदी की व्यवस्था, मकानों/ विद्यालयों/ सरकारी भवनों आदि में वर्षा जल का संचयन, रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की व्यवस्था करने, क्षेत्रों में पौधरोपण करने की अपील की। गोष्ठी में महिला समाख्या ने एक प्रेरक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
-सीडीओ ने जागरूकता अभियान चलाए जाने के दिए निर्देश