{"_id":"5bf30023bdec2269602c62ba","slug":"181542651939-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरांगना की प्रतिमा गंदी देख खुद धोकर की साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरांगना की प्रतिमा गंदी देख खुद धोकर की साफ
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण करने आए भाजपाई प्रतिमा पर गंदगी देख पालिका की कार्यशैली को लेकर खफा हो गए और उन्होंने खुद ही प्रतिमा को धोना शुरू कर दिया। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
भाजयुमो की ओर से टाउन हाल के सामने स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। प्रतिमा पर धूल की गर्द जमी देख भाजपाई बिफर गए। उन्होंने प्रतिमा के पास ही पालिका के ईओ को बुलवाया।
ईओ के छुट्टी पर होने पर राजस्व निरीक्षक (आरआई) राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरआई से प्रतिमा साफ कराने को कहा। जब एक घंटे तक कोई पालिकाकर्मी प्रतिमा साफ करने नहीं आया तो पालिका की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए भाजपाइयों ने स्वयं ही पानी से प्रतिमा की सफाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने माल्यार्पण कर वीरांगना को याद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को पुष्पांजलि अर्पित करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही वे पालिकाध्यक्ष व पालिका अधिकारियों के साथ बैठक कर पालिका के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इस दौरान रवींद्र सिंह, नीरज श्रीवास्तव, राजकुमार, इंद्रराज गुर्जर, राजू यादव, रामअनुग्रह राजावत, विवेक कुशवाहा, अग्निवेश चतुर्वेदी, कपिल तोमर, शशांक खरे, मोनू पांडेय, लकी त्रिपाठी, उमाशंकर आदि ने प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की।