{"_id":"5aac0b6b4f1c1b4d0a8b543e","slug":"171521224555-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजने लगे दरबार, गूंजेगी माता की जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजने लगे दरबार, गूंजेगी माता की जयकार
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। रविवार से शुरू होने वाले नवरात्र पर्व के लिए देवी मंदिरों में तैयारियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मंदिरों के आसपास कहीं मेले लगेंगे तो कहीं दुकानें सजाने की तैयारी की जा रही है। देवी मंदिरों में साफ सफाई के अलावा साज सज्जा का काम भी अंतिम चरण में हैं। वहीं नवरात्र को लेकर बाजारों में भी दुकानें सजने लगी है। लोग मैय्या की सजावट से लेकर व्रत का सामान खरीदने में लगे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी त्योहार में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए अपनी रणनीति बना ली है।
बता दें कि रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व के लिए उरई के अलावा कोंच, कालपी, जालौन, एट आदि के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसके लिए मंदिरों में बैरीकेडिंग लगाने का काम शुरू हो गया है। मंदिरों के आसपास प्रसाद व चुनरी की दुकानें भी लगने लगी है।
कालपी प्रतिनिधि के मुताबिक वनखंडी देवी मंदिर के पास मेला लगाने की तैयारी भी चल रही है। यहां हर साल नवरात्र पर दूर दराज के भक्तों के पहुंचने का तांता लगा रहता है। इसके अलावा पचिंडा मंदिर, काली मंदिर, शीतला देवी मंदिर, आनंदी देवी, दुर्गा मंदिर, आदि में भी माता के दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी तरह जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक में छोटी माता और बड़ी माता दोनों ही मंदिर में पूरे नवरात्र पर भक्तों की भीड़ सुबह से ही माता के दर्शन को पहुंचने लगती है। यहां पर देर रात तक साज सज्जा का काम चल रहा है। यहां नवरात्र भर प्रतिदिन दो से चार बार माता की आरती और भव्य शृंगार किया जाता है।
एट प्रतिनिधि के मुताबिक बैरागढ़ धाम मेें हर साल की तरह इस बार भी शक्ति पीठ मां शारदा देवी का दरबार सजने लगा है। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी झालरों और माता को फूलों व चुनरी के साथ सजाया जा रहा है। माना जाता है कि शारदा देवी के दरबार में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।
नवरात्र कल से, बाजारों में भी खरीदारी हुई तेज
अमर उजाला ब्यूरो