फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शौचालय निर्माण में धांधली पर प्रधान से रिकवरी के आदेश

शौचालय निर्माण में धांधली पर प्रधान से रिकवरी के आदेश

Wed, 19 Jul 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में धांधली पर प्रधान से रिकवरी के आदेश

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। ग्राम मन्यौड़ा में ग्राम प्रधान व कोटा डीलर की मनमानी, विकास कार्यों की धनराशि का दुरुपयोग आदि पर ग्रामीणों ने ककोर मुख्यालय पर अनशन किया था। इसमें डीएम के निर्देश पर पीडी ने जांच की थी। अब डीएम के आदेश पर ग्राम प्रधान व कोटा डीलर के खिलाफ धनराशि की रिकवरी के आदेश जारी किए गए हैं।


कोटा डीलर व ग्राम प्रधान की मनमानी पर ग्रामीणों ने 15 जुलाई से ककोर मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू किया था, जिसमें ग्रामीणों ने डीएम जय प्रकाश सगर से गांव में शौचालय निर्माण की धनराशि व मनरेगा के तहत तालाब खुदाई में लगे मजदूरों को मजदूरी न देकर पैसा निकाले जाने की भी शिकायत की थी। डीएम ने पीडी जीपी गौतम को जांच के निर्देश दिए थे। पीडी ने जांच में ग्रामीणों की शिकायतों में सत्यता पाई। पीडी ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान का पुत्र ही गांव का कोटेदार है।
विज्ञापन



ऐसे में दोनों मिलकर ग्रामीणों के हक को मारने में लगे हुए हैं। बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मनरेगा के तहत तालाबों पर काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी का भुगतान न करके प्रधान ने फर्जी तरीके से बिना काम करने वालों के खातों में पैसा हस्तांतरित करवा दिया। बताया कि प्रधान ने ग्रामीणों के आधार कार्ड लिंक न होने से फायदा उठा लिया है। बताया कि इसके अलावा गांव में 143 की जगह सिर्फ 40 शौचालय ही पूरे बने मिले। खातों से सभी की धनराशि को निकाल लिया गया। पीडी ने बताया कि डीएम को दी गई रिपोर्ट में ग्राम प्रधान से मनरेगा के तहत दूसरों के खातों में हस्तांतरित कराए रुपयों व शौचालय निर्माण के लिए भेजे गए रुपयों की रिकवरी कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम को कोटा डीलर का लाइसेंस निरस्त करने को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-निरीक्षण में पीडी को मजदूरी भुगतान न करने की मिली शिकायत
-गांव में कोटेदार की शिकायत मिलने पर डीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed