{"_id":"60f5bdca8ebc3e6d2e52b206","slug":"17-hour-electricity-cut-in-200-villages-auraiya-news-knp641237126","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल में फाल्ट से 17 घंटे ठप रही फफूंद समेत 200 गांवों आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल में फाल्ट से 17 घंटे ठप रही फफूंद समेत 200 गांवों आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। असेनी सब स्टेशन से केशमपुर सब स्टेशन जाने वाली केबिल में रविवार रात 12 बजे फाल्ट हो गया। इसके कारण सब स्टेशन से जुड़े फफूंद कस्बे समेत 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार शाम पांच बजे के करीब केबिल ठीक होने के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। बिजली न आने से पूरे दिन लोग गर्मी और पेयजल संकट से जूझते रहे।
असेनी पावर स्टेशन से केशमपुर सब स्टेशन गई विद्युत लाइन केंजरी रेलवे क्रॉसिंग के पास भूमिगत है। केबिल काफी पुरानी होने से इसमें अक्सर फाल्ट होते रहते हैं। उपभोक्ता लगातार केबिल बदलने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। रविवार रात 12 बजे बारिश से केबिल में फाल्ट हो गया।
सोमवार सुबह से विद्युत कर्मी फाल्ट ढूंढने की मशक्कत करते रहे। शाम पांच बजे के करीब विद्युत आपूर्ति चालू हो पाई। आएदिन के फाल्ट और नई केबिल नहीं डालने से कस्बे के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को मेल करके की है। अधिशासी अभियंता दिबियापुर नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि नई केबिल मंगवा ली गई है। मंगलवार को केबिल बदलने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
एचटी लाइन में हुआ फाल्ट
अछल्दा। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब बारिश के दौरान अछल्दा विद्युत उपकेंद्र से गई एचटी लाइन में फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब बारिश बंद हुई तो कर्मियों ने फाल्ट ठीक किया। (संवाद)