फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कैंटीन में अनियमितिता मिलने पर तीन हजार का जुर्माना

कैंटीन में अनियमितिता मिलने पर तीन हजार का जुर्माना

Mon, 05 Nov 2018 11:42 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
कैंटीन में अनियमितिता मिलने पर तीन हजार का जुर्माना
उरई। इलाहाबाद मुख्यालय से आए सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) ने उरई रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। कैंटीन में जनता खाना न मिलने व बिना अनुमति के सामान बेचने पर कैंटीन संचालक पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही चेकिंग स्टाफ को निर्देश दिया कि ड्यूटी पर जाने से पहले मूवमेंट रजिस्टर पर लिखकर जाएं कि कौन सी ट्रेन चेक करेंगे।
विज्ञापन


एसीएम वीरेंद्र सिंह ने स्टेशन पर बने फूड प्लाजा का औचक निरीक्षण किया तो वहां 36 वेंडरों में सिर्फ दो मिले। गायब वेंडरों के बारे में पूछने पर संचालक बंगले झांकने लगे। जब उन्होंने जनता खाना के बारे में पूछा तो संचालन ने कहा कि खत्म हो गया। इस पर एसीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जनता खाना काउंटर पर उपलब्ध होना चाहिए। साथ ही लिखा होना चाहिए कि जनता खाना उपलब्ध है।
विज्ञापन


इस दौरान रेल नीर पानी नहीं मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताकर कहा कि रेलनीर किसी भी दशा में शार्ट नहीं होना चाहिए। दूसरी ब्रांड का पानी अधिकारियों की अनुमति के बाद ही बेचा जाना चाहिए। चाय के अधिक रेट होने पर भी भड़क गए। कैंटीन में केक व नमकीन के जो ब्रांड मिले वे रेलवे से अधिकृत नहीं थे। इस पर उन्होंने फूड प्लाजा पर तीन हजार रुपयेे का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) सतेंद्र बंसल को निर्देश दिया कि कैंटीन पर बिकने वाले सामानों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। यात्रियों को उचित रेट में गुणवत्ता वाला खाना मिलना चाहिए। उन्होंने चेकिंग स्टाफ को निर्देश दिया कि ड्यूटी पर आने के बाद मूवमेंट रजिस्टर में लिखकर जाएं कि कौन सी ट्रेन में चेकिंग करेंगे। उनके पास कितना निजी कैश है। कितने बजे ड्यूटी पर आए और कितने बजे ड्यूटी आफ की।

एसीएम ने स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा को निर्देश दिया कि ट्रेन हादसे का शिकार होने वाले यात्रियों के लिए एक अलग रजिस्टर बनाया जाए। जिसमें उनका विवरण दर्ज किया जाए। हादसे में घायल या मृतक का मोबाइल नंबर समेत पूरा ब्योरा रखें। सिर्फ जीआरपी को मेमो देने से काम नहीं चलेगा। अब इसका विवरण भी रखना पड़ेगा।


सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने पैसेंजर ट्रेन में छापा मारकर पांच वेंडरों को पकड़ लिया। उनसे एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा सुबह छह बजे से दो बजे तक उरई से गुजरने वाली कुशीनगर, साबरमती, झांसी पैंसेंजर, कानपुर पैंसेजर, इंटरसिटी, संत कबीरनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग टीम में डॉ. आरके शाक्या, सोहनलाल, अभिषेक बहादुर, आशीष श्रीवास्तव, अमित, नवीन, देवेंद्र आशीष, भीष्म प्रसाद, शैलेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed