{"_id":"5d0a802e8ebc3e0c3e688295","slug":"156096924811-auraiya-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव में मतदान छह जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव में मतदान छह जुलाई को
विज्ञापन
औरैया। जिले में पंचायत के रिक्त पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिसूचना जारी कर दी। जिले में एक बीडीसी, दो प्रधान व 15 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर मतदान छह जुलाई और मतगणना आठ जुलाई को होगी।
प्रधान, ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के चुनाव के लिए जारी अधिसूचना में 22 से 26 जून तक नामांकन की प्रक्रिया कराई जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच 27 जून व नाम वापसी 28 जून को होगी। इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। मतगणना आठ जुलाई को होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश रावत ने बताया कि प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व बीडीसी की चुनाव प्रक्रिया ब्लॉकों पर कराई जाएगी।
जिले में बीडीसी के 15 पद रिक्त हैं। ब्लॉक एरवाकटरा की ग्राम पंचायत दोबा माफी एक, बीबीपुर वार्ड संख्या पांच, ब्लॉक बिधूना की ग्राम पंचायत बबीना सुखचैनपुर वार्ड पांच, इंदपामऊ वार्ड सात, मढ़ोकमीत वार्ड सात, बेला वार्ड नंबर 13, अनेसों वार्ड नंबर दस, बसई वार्ड नंबर चार, मटेरा वार्ड नंबर दस, बरुआ वार्ड नंबर 11, ब्लॉक सहार की ग्राम पंचायत पूरा कला के वार्ड नंबर 11, अघारा वार्ड नंबर चार, बहादुरपुर वार्ड नंबर एक, रामपुर बोड़ेपुर वार्ड नंबर चार ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत लखनापुर के वार्ड 15 पर उप चुनाव होना है।
विज्ञापन
वहीं, प्रधान के दो पद रिक्त हैं। ग्राम पंचायत शहबाजपुर तथा भितरगांव ग्राम पंचायत में निवर्तमान प्रधान चुनाव के समय निर्धारित आयु कम होने के कारण चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया था। जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए एक पद रिक्त चल रहा है। ब्लॉक अजीतमल के वार्ड नंबर 13 रिक्त चल रहा है। यह पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।