{"_id":"5d09339b8ebc3e0594555e63","slug":"15608841107514-16-auraiya-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में 514 में 16 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में 514 में 16 का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
औरैया/अजीतमल/बिधूना। औरैया, बिधूना व अजीतमल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 514 शिकायतों में 16 का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। डीएम ने अधिकारियों को समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण तय समयावधि व गुणवत्तापूर्ण करने की हिदायत दी। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में कोताही करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है।
अजीतमल सभागार में डीएम अभिषेक सिंह मीणा व एसपी सुनीति की देखरेख में समाधान दिवस में 173 शिकायतें आईं, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी शिकायतों का निस्तारण स्वयं करें, शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने का प्रयास किया जाए। सदर तहसील सभागार में एडीएम विजय बहादुर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला की देखरेख में संपन्न हुई तहसील दिवस में 161 शिकायतें आई। जिनमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया। जिसमें राजस्व 58, पुलिस 19, विकास 21, विद्युत 11, पूर्ति विभाग दस, समाजकल्याण आठ व अन्य 34 समेत आई।
एडीएम विजय बहादुर ने कहा कि अधिकारी शिकायतों का निस्तारण पूरी तत्परता के साथ करें। अगले तहसील दिवस में शिकायत की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई तय है। बिधूना तहसील सभागार में सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी की देखरेख में तहसील दिवस में 180 शिकायतें आई, जिनमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। सीडीओ ने गर्मी के मद्देनजर तालाब को भरवाए जाने तथा खराब हैंडपंपों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार प्रेम नारायण प्रजापति ने लेखपालों को सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ सहार नित्यानंद, एरवाकटरा राजेश सिंह कुरील आदि मौजूद रहे।