फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कंचौसी में तलाश की जा रही बाईपास की जगह

कंचौसी में तलाश की जा रही बाईपास की जगह

Thu, 30 May 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
कंचौसी में तलाश की जा रही बाईपास की जगह
कं चौसी (औरैया)। औरैया-बेला के बीच दिबियापुर होकर कन्नौज मार्ग पर प्रस्तावित फोरलेन बाईपास को बनाए जाने की रूपरेखा पीडब्ल्यूडी विभाग तैयार कर रहा है। दिबियापुर में उचित जगह न मिलने पर कंचौसी के पूर्व और पश्चिम किनारों पर उपयुक्त जगह तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



बाईपास का कंचौसी नगर, कंचौसी गांव, जमौली, चमरौआ, अजमतपुर, सूखमपुर, करौधा, घसा का पुरवा, हरतौली, आमौहार, छियुक आदि के बाशिंदों ने इसका स्वागत किया है। इसे औरैया-दिबियापुर मार्ग के कंचौसी मोड़ से ब्रह्मदेव मंदिर से रेलवे क्रासिंग संख्या छह , सूखमपुर गांव से होकर कंचौसी-दिबियापुर नगर के बीच से असेनी मुख्य मार्ग से जोड़ा जा सकता है, जो लगभग 14 किलोमीटर का पूरा मार्ग होगा। इसमें दिबियापुर-कंचौसी की नहर पटरी मार्ग और मंगलपुर माइनर मार्ग से बराबर सीधी पांच किलोमीटर दूर होगी। गांव के लोगों का कहना है कि सूखमपुर गेट पर डीएफसीसी द्वारा रेल ओवरब्रिज बनाना प्रस्तावित है। बिझाई रेल क्रासिंग पर अंडर पास बन चुका है, जिसमें पानी भरा होने से आवागमन बंद है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सूखमपुर में ओवरब्रिज बनने से यहां बड़े वाहनों की आवाजाही नहर मार्ग से होगी। कंचौसी में क्रासिंग के लिए अंडरपास बन जाना जरूरी है। इसमें खर्च व समय दोनों की बचत होगी। साथ ही दिबियापुर-कंचौसी का बाजार नुकसान होने से बच जाएगा। अधर में पड़ी परियोजनाओं प्लास्टिक सिटी, यूएम पावर प्लांट को गति मिलेगी। स्थानीय भाजपा नेता संतोष शुक्ला, नंदू शर्मा, गिरीश सिकरवार, शिवकांत दुबे आदि का कहना है कि वे इसी रूट से बाईपास बनवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed