{"_id":"5ced84b4bdec22076a49ae89","slug":"155906992420-auraiya-news71","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिबियापुर में बाईपास के लिए पीडब्ल्यूडी ने माथापच्ची शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिबियापुर में बाईपास के लिए पीडब्ल्यूडी ने माथापच्ची शुरू की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर दिबियापुर से निकलने वाले फोरलेन के लिए दिबियापुर में बाईपास निकालने के लिए पीडब्ल्यूडी तैयारी कर रहा है। विभाग ऐसे रास्ते का प्रपोजल तैयार करना चाहता है, जिससे कि कम खर्च आए और तोडफ़ोड़ भी कम करनी पड़े। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही प्रपोजल तैयार करते शासन को भेजा जाएगा।
बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर बेला से जालौन चौराहा औरैया तक फोर लेन प्रस्तावित है। पीडब्ल्यूडी को सबसे अधिक परेशानी दिबियापुर में आ रही है। यहां पर पूर्व में टू लेन का रेलवे फ्लाईओवर बना है। जबकि नहर पुल भी बहुत ही संकरा है। यदि दिबियापुर में फोरलेन सड़क निकलती है तो सड़क किनारे के मकानों में तोडफ़ोड़ भी बहुत करनी पड़ेगी। इसी के मद्देनजर लगभग 10 दिन पूर्व पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता पीके जैन ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार एवं निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता देवपाल सिंह के साथ दौरा भी किया था। अधीक्षण अभियंता पीके जैन ने जल्द से जल्द दिबियापुर में बाईपास के लिए सर्वे करके प्रपोजल तैयार करके भेजने के लिए कहा था। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिकारी बताते हैं कि जल्द ही बाईपास के लिए तीन संभावित रास्तों का प्रपोजल भेजा जाना है। इसके लिए सर्वे चल रहा है। बताया कि ऐसा संभावित बाईपास ढूढ़ा जा रहा है। जो कम से कम दूरी का हो और कम से कम बजट में बन जाए। साथ ही तोडफ़ोड़ भी कम करनी पड़े। इसके लिए एक रास्ते कंचौसी मोड़ से कंचौसी होते हुए असेनी में बाईपास निकालने का प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही दो अन्य प्रस्ताव भी तैयार हो रहे हैं। इनमें एनटीपीसी कैनाल रोड होते हुए एवं तीसरा औरैया दिबियापुर मार्ग पर कंचौसी एवं सेहुद के बीच से निकलने वाले मार्ग के प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि बाईपास के लिए सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही सर्वे पूरा होने पर प्रपोजल शासन को भेजा जाएगा।
विधायक लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि उन्होंने भी दिबियापुर में बाईपास निकालने का प्रस्ताव पीडब्यूडी के माध्यम से शासन को भेजा है। इसमें उन्होंने जोड़ा कि उन्होंने किसी रास्ता विशेष का प्रस्ताव नहीं दिया है। हालांकि उनका कहना है कि बाईपास कंचौसी मोड़ होते हुए बिझाई से होकर निकलना चाहिए। इससे नुकसान भी कम होगा और सहूलियत भी मिलेगी।
विज्ञापन
दिबियापुर। औरैया जिले का मुख्य कस्बा दिबियापुर का मुख्य बाजार विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर ही स्थित है। स्थानीय लोगों को कहना है कि यदि दिबियापुर में बाईपास न निकला तो दिबियापुर का बाजार जहां एक ओर तहस नहस हो जाएगा। क्योंकि सड़क किनारे के मकानों एवं दुकानों में काफी तोडफ़ोड़ करनी पड़ेगी। सोमवार को जिलाधिकारी से मिले दिबियापुर के व्यापारियों ने भी दिबियापुर में बाईपास निकाले जाने की मांग की थी।