{"_id":"5ced82bdbdec2207272c54f7","slug":"15590694219-auraiya-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला बनाए जाने के प्रस्ताव पर आवास विकास वासियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला बनाए जाने के प्रस्ताव पर आवास विकास वासियों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। नगर पालिका परिषद की ओर से आवास विकास परिषद कालोनी स्थित पानी की टंकी परिसर में गोशाला स्थापित कराए जाने के प्रस्ताव को लेकर कालोनी के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। समस्या को लेकर नगर पालिका पहुंचे कालोनीवासियों ने आवास विकास जन कल्याण समिति के लेटर पेड पर ईओ को संबोधित एक प्रार्थना पत्र पालिका कर्मियों को सौंपकर गोशाला को अन्यत्र स्थापित कराए जाने की मांग की है।
आवास विकास परिषद कालोनी निवासी राघवेंद्र सिंह सेंगर, रामप्रताप सिंह, हरीओम वर्मा, प्रमोद कुमार मिश्रा, शिवम दुबे, आलोक त्रिपाठी, राजीव शुक्ला, सुमित लक्षकार, राजेश बाबू, अश्वनी कुमार, शिवाकांत समेत लगभग 22 लोगों के हस्ताक्षर युक्त ईओ को संबोधित प्रार्थना पत्र लेकर नगर पालिका पहुंचे। जहां ईओ राधा तिवारी के मौजूद न रहने पर उन्होंने पालिका कर्मियों को उक्त प्रार्थना पत्र सौंपा। ईओ को संबोधित दिए गए ज्ञापन में कालोनी वासियों ने बताया कि उनकी जानकारी के तहत शासन के निर्देश पर आवास विकास परिषद में स्थापित पानी की टंकी परिसर में नगर पालिका प्रशासन की ओर से गोशाला स्थापित कराया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने उक्त प्रस्ताव के संबंध में ईओ से बताया कि उक्त गोशाला के स्थापित हो जाने से कालोनी के लोगों को दिक्कत होगी।
ऐसे में कालोनी वासियों की समस्या को देखते हुए उक्त गोशाला को अन्यत्र स्थापित कराए जाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में पालिका ईओ राधा तिवारी ने कहा कि यह योजना सरकारी है। जमीन सरकारी है। शासन की मंशा के अनुरुप पालिका प्रशासन काम कर रहा है। इसमें किसी को भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पालिका हर व्यक्ति की समस्या को दृष्टिगत काम करती है। पूरा प्रयास रहेगा कि इससे किसी को भी कोई दिक्कत न हो।