{"_id":"5c509b78bdec22129c2d9be6","slug":"151548786552-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर को मिलेगा गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर को मिलेगा गैस कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना कमजोर वर्ग के परिवारों खासकर महिलाओं के लिए शुरू की गई थी। उज्ज्वला योजना टू के तहत अब आर्थिक रूप से कमजोर अब हर वर्गों की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य वातावरण को स्वच्छ बनाए रखना है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना टू के तहत अब कोई भी परिवार ऐसा नहीं बचेगा जिसके पास गैस कनेक्शन न हो। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को 14 बिंदुओं का घोषणा पत्र भरकर देना होगा। इस योजना में उसी व्यक्ति को पात्र माना जाएगा, जिसके पास दो पहिया, तिपहिया या चार पहिया वाहन न हो। इसके साथ ही उसके पास कोई कृषि से संबंधित वाहन, किसान क्रेडिट कार्ड न हो और आवेदक के पास सरकारी कर्मचारी न हो। आवेदन करने वाले व्यक्ति की आय 10 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक आयकरदाता न हो।
इन बिंदुओं समेत 14 बिंदुओं को पूरा करने वाली आर्थिक रूप से कमजोर महिला को ही योजना का लाभ मिलेगा और यह कनेक्शन निशुल्क होगा। योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड और परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड का होना जरूरी है। जिला पूर्ति अधिकारी की माने तो जिले में अभी तक 70 हजार से अधिक गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। बताया कि इस योजना का लाभ बीपीएल परिवारों व अंत्योदय अन्न योजना के पात्रों को दिया गया था। आरंभ में सामाजिक, आर्थिक जाति जनगणना के आंकड़ों पर गैस कनेक्शन जारी किए गए थे। लेकिन योजना टू में अब सभी परिवारों के लिए रास्ता खोल दिया गया है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि हर गरीब को गैस कनेक्शन योजना का लाभ दिया जाएगा। शासन से उज्ज्वला योजना टू के तहत कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। हर गरीब महिला को गैस कनेक्शन मुहैया कराना ही सरकार की मंशा है।
सरकार ने सिलिंडर लीकेज व अन्य सिलिंडर संबंधी समस्या के निदान के लिए 1906 नंबर जारी किया है। इसके अलावा यदि किसी को उज्ज्वला योजना से संबंधित जानकारी चाहता है तो वह टोलफ्री नंबरों पर संपर्क कर सकता है।
-उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए 14 बिंदुओं का भरना होगा घोषणा पत्र
-जिले में अब तक 70 हजार गरीब महिलाओं को मिला योजना का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो