फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मोदी खुद 135 करोड़ देशवासियों के कर्जदार-आजम

मोदी खुद 135 करोड़ देशवासियों के कर्जदार-आजम

Fri, 23 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
मोदी खुद 135 करोड़ देशवासियों के कर्जदार-आजम
उरई। शहर के सामूहिक शादी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि लखनऊ में चल रहा यूपी समिट-2018 सिर्फ दिखावा है। किसी भी कारोबारी ने अभी तक यह नहीं कहा कि वह कितने रुपया प्रदेश में लगाएंगे, सिर्फ कोशिश करेंगे और संभावना की बात की जा रही है। असल में तो भाजपा प्रदेश में दो लोकसभा सीटों के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए समिट का इस्तेमाल कर रही है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि यदि उपचुनाव ईवीएम से हुए तो सीटें भाजपा और यदि मोहर लगी तो सपा की जीत होगी।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में मोदी पर कटाक्ष कर कहा कि वह यूपी में समिट करा रहे हैं, जबकि वह स्वयं देश के 135 करोड़ लोगों के कर्जदार है। जिन्हें उन्होंने 20-20 लाख रुपये देने का वादा किया था। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात की थी, वह संख्या बढ़कर अब आठ करोड़ पहुंच गई है। पहले मोदी अपने यह वादे पूरे करें, तभी देश उन पर भरोसा करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कहा कि अपराधों के आंकड़े निकालकर जब सरकार देखेगी तो स्वयं अपने गाल पर थप्पड़ लगाएगी। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव बसपा से मिलकर लड़ने के सवाल पर कहा कि अभी फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है। इतना जरूर है कि सभी दल मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ने की बात पर विचार जरूर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व शादी समारोह में बोलते हुए कहा कि मोदी अब युवाओं से चाय पकौड़ा बेचने की बात कर रहे हैं। युवा कहां मोदी है जो देश के हीरे लेकर भाग जाएगा। पीएम पर व्यंग कर कहा कि मांस बिक्री पर मोदी ने रोक लगाई, इससे मुसलमान थोड़ा परेशान जरूर हुआ लेकिन अब उसे कम से कम सड़ा गला मांस खाकर बीमार तो नहीं होकर डॉक्टरों के पास तो नहीं जाना पड़ रहा है।

दूसरा अच्छा काम किया मोदी ने नोटबंदी करके, अरे मुसलमानों के पास है ही क्या जो उन्हें इससे कोई फर्क पड़ता, इस्लाम भी बहुत ज्यादा पैसा रखने के खिलाफ है। जो इस्लाम का काम था वह मोदी जी ने पैसे वाले लोगों के शरीर से चर्बी उतारकर की। इसी तरह आजम ने तीन तलाक के फैसले पर भी तंज कसा। कहा कि बादशाह ने झूठे वादे कर चुनाव जीता है। जितने इल्जाम मोदी ने सपा सरकार पर लगाए थे, उससे ज्यादा बड़े कारनामे उनकी खुद की सरकार कर रही है।


मुसलमानों से कहा जाता है कि पाकिस्तान चले जाओ, अरे भारत मुसलमानों का भी देश है, यहां उनके घर और खेत हैं। कुत्ता भी अपना घर छोड़कर नहीं जाता है। साध्वी की बच्चे पैदा करने की टिप्पणी पर कहा कि ये बातें महिला की जुबान से शोभा नहीं देती है। युवाओं को रोजगार दे तो कासगंज जैसी घटनाएं नहीं होंगी। बैंकों में हुए घोटालों पर भी जमकर प्रहार किए। भगोड़े के साथ बादशाह की तस्वीरें सामने आ रही है। आजम ने कहा कि देश और प्रदेश को हरे व भगवा रंगों में बांटने का काम भाजपा की सरकार कर रही है।

आजम ने इन्वेस्टर्स समिट पर उठाए सवाल, पीएम पर जमकर बरसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed