फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सड़कों के किनारे अतिक्रमण देखकर कर्मचारियों पर बिफरे ईओ

सड़कों के किनारे अतिक्रमण देखकर कर्मचारियों पर बिफरे ईओ

Tue, 01 Aug 2017 11:06 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
सड़कों के किनारे अतिक्रमण देखकर कर्मचारियों पर बिफरे ईओ

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार ने मंगलवार को शहर के चौराहों व प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। जगह-जगह अतिक्रमण देख उन्होंने जल्द अतिक्रमण हटवाने के कर्मचारियों को निर्देश दिए। वहीं पढ़ीन दरवाजा में लोगोें ने समस्याओं से अवगत कराया तो सुपरवाइजरों को जमकर फटकार लगाई।


नगर पालिका के नवागत ईओ संजय कुमार ने मंगलवार को सुभाष चौक से लेकर जेसी चौराहा तक अतिक्रमण देखा तो सफाई निरीक्षकों को जमकर फटकार लगाई। जल्द से जल्द ठेलाें, टेंपो आदि को हटवाने का निर्देश दिया। पढ़ीन दरवाजा उत्तरी में जल निगम के पाइन लाइनों में लीकेज की शिकायत मोहल्ले वासियों ने की, तो तुरंत जलकल के अधिकारी को फोन कर लीकेज पाइपों को अतिशीघ्र ठीक करने को कहा। पढ़ीन दरवाजा उत्तरी के सभासद राजवीर पाल के घर के सामने लगा हैंडपंप खराब पाया गया।
विज्ञापन


इससे मोहल्ले वालों को पानी भरने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। संजय कुमार ने इसे एक हफ्ते के अंदर ठीक कराने का आश्वासन लोगों को दिया। मोहल्ले में चौपाल लगाई गई, जिसमें क्षेत्रवासियों ने एक-एक करके ईओ को मोहल्ले की समस्या से अवगत कराया। वहीं आर्य समाज मंदिर के सामने गंदगी, कूड़ा सड़क पर पड़ा मिलने पर ईओ का पारा चढ़ गया। दोबारा गदंगी न मिलने की सुपरवाइजरों को चेतावनी दी और इसे जल्द हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अव्यवस्था मिलने पर सुपरवाइजरों को फटकार लगाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed