फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल

सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल

Sat, 09 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल
उरई/कदौरा। सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। पहले हादसे में कस्बा कदौरा के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार लाइनमैन घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया के पास हुई, जिसमें बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई गई, जिससे दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कस्बा कदौरा निवासी कलीम बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात है। शनिवार की दोपहर वह विभागीय कार्य से ग्राम हरचंदपुर जा रहा था। तभी कस्बा कदौरा के बाहर ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मारुति कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते पर कलीम उछलकर सड़क पर गिरा और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते देख आसपास मौजूद राहगीर दौड़े इसी बीच चालक कार लेकर भाग निकला। वहीं राहगीरों ने घायल कलीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हेलमेट न लगाए होने से कलीम के सिर में चोट आईं हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हादसे में शनिवार को राठ निवासी राजेंद्र पुत्र लक्ष्मीनारायण और जयप्रकाश पुत्र रमेश चंद्र बाइक से उरई आ रहे थे। वह जैसे ही डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया के पास पहुंचे तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। बाइक सवार दोनों युवक बाइक टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए।


आसपास मौजूद लोगों ने हादसा होता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पहुंची पुलिस ने घायल राजेंद्र व जयप्रकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया। हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर चोटें आईं हैं। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

-हेलमेट न लगाए होने से तीनों के सिर पर आईं चोटें
-पहले हादसे में कार की टक्कर से लाइनमैन घायल
-दूसरे हादसे में बाइक अनियंत्रित होने से दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed