{"_id":"60ba642b8ebc3ee48c04dc26","slug":"1234-youth-got-vaccine-auraiya-news-knp6322433109","type":"story","status":"publish","title_hn":"1234 युवा लाभार्थियों ने लगवाई पहली वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1234 युवा लाभार्थियों ने लगवाई पहली वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने में युवाओं में जागरुकता दिख रही है। शुक्रवार को 1234 युवाओं ने टीका लगवाया। जिले में 4072 युवा टीका लगवा चुके हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 18 से 44 साल तक के 1400 लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 1234 युवाओं ने टीका लगवाया। 45 से 60 वर्ष आयु के 528 और 60 से अधिक आयु के 245 ने भी पहला टीका लगवाया। 45 से 60 आयु के 44 और 60 से अधिक आयु के नौ लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। अभी तक 77234 लोग पहला और 26456 लोग दोनों टीके लगवा चुके हैं।
चार गांवों में 70 ने लगवाया टीका
अयाना (औरैया)। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि गांव सिखरना, भूरेपुर, भैरवपुर, जसवंतपुर में अभियान चलाकर टीका लगाया गया। सिखरना में 10, भैरवपुर में 10, भूरेपुर में 10, जसवंतपुर में 40 लोगों ने टीका लगवाया। (संवाद)
विज्ञापन
दसरौरा में चालीस ने लगवाई वैक्सीन
फफूंद (औरैया)। सिंदुरिया आलमपुर की स्वास्थ्य टीम ने शुक्रवार को फफूंद क्षेत्र के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रामपाल सिंह व ग्राम प्रधान विनय चंद्र कुशवाह के साथ ग्राम पंचायत दसरौरा में 40 ग्रामीणों का टीकाकरण किया गया। टीम में सीएचओ पूजा शर्मा, एएनएम सीता देवी, आशा ममता देवी व गीता देवी मॉनीटर अशोक कुमार साहू शामिल रहे। (संवाद)