{"_id":"62fe7d87fdf10c250c528ac6","slug":"122-33-crore-solar-based-28-drinking-water-projects-approved-auraiya-news-knp7134129163","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः 122.33 करोड़ की सोलर आधारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः 122.33 करोड़ की सोलर आधारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शासन की ओर से गांव व मजरों को पेयजल से संतृप्त करने के लिए शासन ने जल जीवन मिशन के तहत जिले के सात ब्लॉकों के लिए 122.33 करोड़ की 28 सोलर आधारित परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। कार्यदायी संस्था जीवीपीआर जल्द ही काम शुरू कराएगी।
शासन की मंजूरी मिलने के बाद अब सोलर से संचालित 28 पेयजल परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू होगा। इस परियोजना के तहत जिले के सहार, अछल्दा, अजीतमल, औरैया, भाग्य नगर, अजीतमल व एरवाकटरा ब्लाक के 68 गांव व मजरों में पानी की टंकी, पाइप लाइन बिछाने आदि काम कराए जाएंगे। सभी पंचायतों में एक-एक पानी की टंकी व एक-एक ट्यूबवेल स्थापित किया जाएगा।
गांवों व मजरों में 3,53,248 मीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस योजना से 1,23,894 आबादी को पेयजल मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए 24,151 कनेक्शन दिए जाएंगे। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजीत कटियार ने बताया कि तीसरे फेज के लिए जिले के सात ब्लाकों में 28 ग्राम पंचायतों के लिए भेजी गई सोलर पेयजल परियोजनाओं पर शासन से मंजूरी मिल गई है। कार्यदायी संस्था जीवीपीआर के द्वारा जल्द काम शुरू कराए जाने की बात कही गई है। योजना की डेड लाइन वर्ष 2024 दी गई है।