फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अराजकतत्वों ने मंदिर में गंदगी फेंक उन्माद फैलाने का किया प्रयास

अराजकतत्वों ने मंदिर में गंदगी फेंक उन्माद फैलाने का किया प्रयास

Mon, 19 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने मंदिर में गंदगी फेंक उन्माद फैलाने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र की भदसान चौकी के ग्राम सांफर के पास स्थिति कालीमाता मंदिर पर कुछ अराजकतत्वों ने धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया। इस दौरान अज्ञात अराजकतत्वों ने मंदिर परिसर व मंदिर के अंदर गंदगी फेंककर पूरे परिसर को गंदा कर दिया। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। जिस पर सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। वहीं पुलिस के आने की सूचना मिलते ही अराजकतत्व मौके से भाग गए। इस दौरान चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

भदसान चौकी के अंतर्गत सांफर गांव के पास स्थित कालीमाता मंदिर पर सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने मंदिर परिसर तथा मंदिर के अंदर गोबर व गंदगी पड़ी देखी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। नवरात्र में मंदिर परिसर में गंदगी फैलाए जाने को लेकर ग्रामीणों में अराजकतत्वों के प्रति आक्रोश दिखाई दिया। जानकारी होते ही वहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं इसकी जानकारी जैसे ही भदसान चौकी पुलिस को मिली चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने स्थिति को संभालते हुए आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर मामला शांत कराया। इस दौरान उन्होंने लोगों को इस प्रकरण में दोषी लोगों का पता लगाकर जांच के उपरांत आवश्यक कार्रवाई करने का भी भरोसा दिया। वहीं ग्रामीण ने सामूहिक रूप से एक लिखित तहरीर भदसान चौकी प्रभारी को सौंपते हुए काली माता मंदिर के आस पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने एवं मंदिर के पास स्थित पुलिया पर अराजकतत्वों के बैठने पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


- मंदिर में गंदगी फेंक उन्माद फैलाने का किया प्रयास
- ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच का दिया भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed