फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अवैध कुलावा रखने पर सींचपाल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

अवैध कुलावा रखने पर सींचपाल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

Tue, 01 Aug 2017 10:58 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
अवैध कुलावा रखने पर सींचपाल के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)।
अजीतमल तहसील सभागार में जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम व एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान आई 158 शिकायतों में मौके पर सिर्फ दो ही निस्तारित हो सकीं। डीएम ने अवैध कुलावा रखने की शिकायत पर सींचपाल के खिलाफ एसडीएम अजीतमल को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।


जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम जय प्रकाश सगर व एसपी संजीव त्यागी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने मातहतों को निर्देश दिया कि वे तहसील दिवस की शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। साथ ही लंबित शिकायतों पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील दिवस के मौके पर किसानों की ओर से सींचपाल के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। किसानों ने कहा कि सींचपाल ने अवैध रूप से कुलावा रखकर नियमों की अनदेखी की है। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। इस पर डीएम ने सींचपाल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम को दिए।
विज्ञापन



तहसील दिवस में आई 158 शिकायतों में मौके पर सिर्फ दो शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर एसपी संजीव त्यागी ने अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों से तहसील दिवस की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम ने दिए निर्देश, 158 शिकायतों में दो निस्तारित


-------------------------------------------
कटीले तार लगाने पर पशु क्रूरता के तहत की जाएगी कार्रवाई
अजीतमल (ब्यूरो)। डीएम ने कहा कि किसानों को कटीले तार हटाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से समझा जाएगा। न मानने पर उनके खिलाफ पश क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत की ओर से किसानों की फसल को पशुओं से होने वाले नुकसान पर उसे बचाने का सवाल किया गया। इस पर डीएम ने कहा कि किसान ब्लेडदार तार न लगाकर सादा तार लगा सकता है। डीएम ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से चरागाह विकास योजना चलाई जा रही है। जिसके लिए जनपद में सभी ब्लाकों में आदर्श चरागाह बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed