फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1139 BLOs will go door to door to verify more than 10 lakh voters.

Auraiya News: 10 लाख से ज्यादा मतदाताओं की जांच के लिए घर-घर पहुंचेंगे 1139 बीएलओ

Mon, 03 Nov 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
1139 BLOs will go door to door to verify more than 10 lakh voters.
औरैया। चुनाव आयोग के निर्देश पर आज से जिले की तीनों विधानसभाओं में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सर्वे शुरू होगा। एक महीने तक चलने वाली इस प्रक्रिया में जिले के 10 लाख से ज्यादा मतदाताओं की जांच होगी। निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रक देंगे जिसे चार दिसंबर तक भरकर वापस देना होगा। इसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में तीन विधानसभा हैं। औरैया विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 3,33,825 है। इसमें पुरुष मतदाता 181183, महिलाएं 152635 व ट्रांसजेंडर 7 हैं। बिधूना में 3,68,304 व दिबियापुर विधानसभा में 3,26,444 मतदाता हैं। इस प्रकार जिले में मतदाताओं की संख्या 10,28, 573 है। इतने मतदाताओं की जांच के लिए 1139 बूथ लेवल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। बीएलओ घर-घर जाकर दो प्रतियों में गणना प्रपत्र बांटेंगे। इस गणना प्रपत्र में मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग संख्या, क्रम संख्या एवं विधान सभा क्षेत्र का नाम पहले से ही लिखा होगा। बीएलओ दो प्रतियों में गणना प्रपत्र बांटेंगे। इनमें मतदाता को अपनी जन्म तिथि, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम व उनका एपिक नंबर, पति या पत्नी का नाम व एपिक नंबर भरना होगा। गणना प्रपत्र वितरित करने व भरे हुए वापस लेने की समय सीमा चार दिसंबर है। नौ दिसंबर वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद दावे व आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतदाता को पहचान साबित करने के लिए 12 दस्तावेजों को मान्य किया गया है। इसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सरकारी/अर्ध-सरकारी कार्यालय का पहचान पत्र, शिक्षण संस्थान का छात्र पहचान पत्र, बिजली, पानी या टेलीफोन (लैंडलाइन/मोबाइल) बिल, बैंक/डाकघर की पासबुक, राशन कार्ड, किराया अनुबंध, सरकारी विभाग की ओर से जारी आवास आवंटन पत्र/आवास प्रमाण गैस कनेक्शन की रसीद या बुक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर का उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करना और डुप्लीकेट वोटरों को रोकना है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों और कोई दो या उससे ज़्यादा जगह वोट न दे सके।
- रामेंद्र सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed