फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सिमिरिया से हरिश्चंद्र व सुल्तानपुरा से पुष्पलता विजयी

सिमिरिया से हरिश्चंद्र व सुल्तानपुरा से पुष्पलता विजयी

Wed, 29 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सिमिरिया से हरिश्चंद्र व सुल्तानपुरा से पुष्पलता विजयी
कोंच/माधौगढ़। मंगलवार को विकास खंड कोंच के ग्राम सिमिरिया व माधौगढ़ के सुल्तानपुरा में हुए उप चुनावों की मतगणना दोनों ब्लाक परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इसमें सिमिरिया से हरिश्चंद्र व माधौगढ़ से पुष्पलता जीतीं। सबसे कड़ा मुकाबला कोंच के सिमिरिया में देखने को मिला जहां पूर्व प्रधान के पुत्र को हराकर हरिश्चंद्र ने मात्र 7 मतों से जीत हासिल की। वहीं पुष्पलता ने 108 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। दोनों की जीत पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों को घर पहुंचाया।
विज्ञापन


बता दें कि विकास खंड कोंच के ग्राम सिमिरिया के प्रधान गुलाब सिंह के निधन से रिक्त हुई सीट के लिए 25 अगस्त को उपचुनाव हुए थे। मंगलवार को खंड विकास कार्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतों की गिनती का काम शुरू हुआ और महज दो घंटे में ही परिणाम सामने आ गए।
विज्ञापन


छह प्रत्याशियों के बीच रहे मुकाबले में हरिश्चंद्र याज्ञिक ने 489 वोट मिले तो निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय पटेल को 482 वोट मिले, प्रह्लाद कुमार को 52, वीरबल 43, नरेंद्र कुमार 12, मोहनलाल को 5 वोट मिले, जबकि 4 मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खंड-3 वीके राय तथा एआरओ जेई आरईएस वीरसिंह यादव ने मजिस्ट्रेट की हैसियत से मौजूद जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति और खंड विकास अधिकारी सत्तीदीन की मौजूदगी में हरिश्चंद्र को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान दिया गया।
इस दौरान कोतवाल देवेंद्र सिंह, एसएसआई दिलीप वर्मा, सागर चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार, एसआई जितेंद्र कुमार, एसआई कमल नारायण, एसआई लक्ष्मी प्रताप सिंह के साथ दर्जनों सिपाही पूरे कैंपस को छावनी बनाए रहे।

माधौगढ़ के सुल्तानपुरा में प्रधान पद हेतु हुए उपचुनाव की मतगणना निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार व संतोष अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुई। सुल्तानपुरा ग्राम पंचायत में कुल 971 के सापेक्ष 691 मत पड़े थे। खंड विकास कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी के देखरेख में मतगणना शुरू हुई।


जिसमें पुष्पलता पत्नी गोविन्द सिंह तोमर को 324 वोट, प्रीती देवी पत्नी सतेन्द्र सिंह को 216 वोट, सरोज देवी पत्नी मनमोहन को 143 वोट मिले, जबकि 8 वोट अवैध रहे। पुष्पलता ने 108 वोट से जीत दर्ज की। मतगणना अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया। पुष्पलता की जीत पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

उप चुनावों की मतगणना कोंच व माधौगढ़ ब्लाक परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed