{"_id":"5aa182684f1c1bac758b4625","slug":"111520534120-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिद्र नारायण समिति ने गरीब बेटी का किया कन्यादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिद्र नारायण समिति ने गरीब बेटी का किया कन्यादान
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कोंच। नित्य प्रति गरीबों को भोजन कराने बाली संस्था दरिद्र नारायण सेवा समिति ने हर साल एक गरीब बेटी के हाथ पीले कराने का संकल्प लिया है। इसी के तहत बुधवार रात संस्था ने एक और गरीब की बेटी को अपनी बेटी मान कर धूम धाम के साथ शादी की और हंसी खुशी विदा किया।
पिछले दस वर्षों से गरीबों को नित्य प्रति भोजन कराने के लिये भंडारा चलाने और उनके सुख दुख में भागीदारी करने वाली सामाजिक संस्था दरिद्र नारायण सेवा समिति ने पिछले साल से एक गरीब बेटी के हाथ पीले कराने का जो संकल्प लिया था उसे आगे बढ़ाते हुए बुधवार रात संस्था भवन में एक गरीब की बेटी की भांवर पड़ी।
आरती सुपुत्री छायादेवी-रामेश्वर सविता निवासी आजाद नगर कोंच की लगन आयुष्मान अमित सुपुत्र ममतादेवी-वीरेन्द्र सेन झांसी के साथ विवाह संपन्न हुआ। बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया और उपहार स्वरूप गृहस्थी में काम आने वाला तमाम सामान भी विदाई के वक्त भेंट किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान वर-कन्या को आशीर्वाद देने के लिए संस्था संयोजक कढोरेलाल यादव, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार द्विवेदी, श्रीकांत गुप्ता, गजराज सिंह सेंगर, हाजी सेठ नसरुल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद, सीताराम प्रजापति, रामशंकर छानी, संजय अग्रवाल, चुन्नीलाल, शिवकुमार मिश्रा, भगवानसिंह यादव, लाखन सिंह यादव, रिंकू, राजू खैरी, राकेश यादव, पप्पू यादव, राजीव अग्रवाल, शशिकांत मिश्रा सहित इलाके के सैकड़ों लोग जुटे थे।
दरिद्र नारायण सेवा समिति ने किया विवाह का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो