फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   102 people returned from abroad, 32 missing

विदेश से लौटे 32 लापता, विभाग की ढूंढने में दिल चस्पी नहीं

Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
102 people returned from abroad, 32 missing
औरैया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जिले में विदेश से 102 लोगों में 32 लापता हैं। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जांच के लिए जब इनकी तलाश की तो नाम और पते ही गलत मिले। ऐसे में जिले में संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

नवंबर के अंतिम सप्ताह में 17 देशों में कोरोना संक्रमण के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के हावी होने के बाद देश में सतर्कता बढ़ा दी गई। केंद्र सरकार ने विदेश से लौटने वालों की निगरानी बढ़ाकर आइसोलेशन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

विदेश से आने वालों की रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों को भेजकर जांच पड़ताल शुरू कराई र्गई। इसके लिए राज्यों में गठित स्टेट सर्विलांस सेल ने जिलेवार सूची भेजकर जिला स्तरीय सर्विलांस सेल को विदेश से आने वालों का पता लगाकर इनकी निगरानी के निर्देश दिए। लेकिन इसी दौरान कुछ गड़बड़ियां भी सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, स्टेट सर्विलांस से भेजी जा रही सूची में कई लोगों के नाम, पता और मोबाइल नंबर गलत मिल रहे हैं। इससे उनका पता नहीं लगाया जा पा रहा है। जिला सर्विलांस सेल ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। उनके निर्देश पर सही जानकारी के लिए दोबारा स्टेट सर्विलांस को लापता लोगों की सूची भेजी गई।

लेकिन अभी तक विदेश से लौटे 32 लोगों का पता नहीं चल सका है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अब चुनाव से जुड़े कामों में व्यस्त है। ऐसे में इन लोगों का पता लगाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed