{"_id":"560a4095ead42b88ffacdeb6a280ad07","slug":"attampt-rape-with-daughter-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में लेटी बहू को देखकर ससुर करने लगा शर्मनाक काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में लेटी बहू को देखकर ससुर करने लगा शर्मनाक काम
बुलंदशहर/ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2013 01:25 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार एक ग्रामीण ने बहू से रेप की कोशिश की।
विज्ञापन
महिला की चीख सुनकर परिजन को जागता देख आरोपी ससुर ने उसे घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची, लेकिन परिजनों ने घरेलू मामला बताकर पुलिस को लौटा दिया। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का कहना है कि उसके विवाह को अभी एक वर्ष हुआ है।
उसका पति कोई काम नहीं करता, भूमि कम होने के कारण खेतीबाड़ी से भी कोई लाभ नहीं होता। ससुर आए दिन ताना देता रहता है।
पीड़िता के अनुसार, बृहस्पतिवार रात वह कमरे में बच्चे को लेकर लेटी थी। इस बीच उसका ससुर कमरे में घुस आया और उससे रेप की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर ससुर ने गालीगलौज शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गांव पहुंची, लेकिन पीड़िता के ससुराल वालों ने घरेलू मामला बता पुलिस को लौटा दिया।
विज्ञापन