{"_id":"b1298cae-9f52-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"attacked-on-police-team-in-agra-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में पुलिस टीम पर हमला, एसओ का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में पुलिस टीम पर हमला, एसओ का सिर फोड़ा
आगरा/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 07 Apr 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव पहरइया में धोखाधड़ी के मामले में नामजद आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर गांववालों ने हमला बोल दिया। गुस्साए ग्रामीणों के हमले में एसओ का सिर फूट गया।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने रामपुर के एसओ की पिस्तौल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में तीन लोग जख्मी हो गए।
पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने एसओ से छीनी गई पिस्तौल बरामद कर ली है।
आरोपी और कई ग्रामीण गांव छोड़कर भाग गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। इसके बाद लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
स्थानीय जानकारों का कहना है कि एटा जनपद में यह पहली घटना नहीं है। पहले भी पुलिस पर कई हमले हो चुके हैं।