फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   asi stopped excavation for gold in unnao fort

डौंडियाखेड़ा में खुदाई बंद, संत ने फिर किया दावा

Tue, 19 Nov 2013 12:17 PM IST
अमर उजाला/उन्नाव
अमर उजाला/उन्नाव Updated Tue, 19 Nov 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
asi stopped excavation for gold in unnao fort

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के डौंडियाखेड़ा में सोमवार को आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने खुदाई का काम बंद कर दिया है। अब गड्ढे भरे जा रहे हैं। 23 दिन की खुदाई के बाद नाउम्मीद एएसआई ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि गड्ढों को बंद करने में तीन-चार दिन लगेंगे। इधर, बक्सर आश्रम में संत शोभन सरकार ने फिर वहां सोना होने का अपना पुराना दावा उसी अंदाज में दोहराया है।
विज्ञापन


एएसआई के इस फैसले के साथ ही किले में 1000 टन सोना दबा होने का दावा हवा हवाई साबित हुआ।

जीएसआई की रिपोर्ट और संत शोभन सरकार की ओर से चिह्नित जिन दो स्थानों पर एएसआई ने 6 मीटर से अधिक गहरी खुदाई की गई थी वहां मिट्टी के टूटे बर्तनों के टुकड़े, हड्डियों के टुकड़े और लोहे की दो कीलों के अलावा कुछ नहीं मिला। यानी पुरातात्विक दृष्टि से भी वहां कुछ महत्वपूर्ण सामग्री उत्खनन में हाथ नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई के अधिकारी सुरेंद्र यादव ने दिल्ली व लखनऊ के उच्चाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भेजकर खुदाई बंद करने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने पत्र की एक कॉपी डीएम को भी भेजी थी।

तीन दिन छुट्टी के बाद सोमवार को लखनऊ से एएसआई के अधिकारी यहां पहुंचे और दोनों ही गड्ढों की फोटो व वीडियोग्राफी कराने के बाद उन्हें पाटने का काम शुरू कर दिया। एसडीएम विजय शंकर दुबे ने भी आगे और खुदाई न होने की पुष्टि की है।

एएसआई के जाने पर पत्र पर विचार
डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि संत शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम की ओर से भेजे गए पत्र पर तभी कुछ विचार किया जा सकता है जब एएसआई अपना काम बंद करके वापस लौट जाए।

स्वर्ण भंडार न मिले तो जेल में डाल दें: शोभन
बीघापुर/भगवंतनगर। संत शोभन सरकार ने सोमवार को बक्सर आश्रम में मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि 1000 टन सोना इसी किले में है। उन्होंने कहा कि विज्ञान को चुनौती है कि वह सोना आरबीआई के खाते में भेजने की शर्त माने बगैर सोना निकाल ले। सरकार विज्ञान को जितना चाहे आजमा ले लेकिन इसके बाद आध्यात्म को मौका दे।


संत ने कहा कि ईश्वरीय शक्तियां स्वर्ण भंडार की सुरक्षा कर रही हैं। कहा कि अगर स्वर्ण भंडार निकाल कर न दे दें तो सरकार उन्हें जेल में डाल दे और जो चाहे सजा दे दे। कहा कि स्वर्ण भंडार न निकलने तक सरकार से पत्राचार जारी रहेगा। बताया कि एक केंद्रीय आईएएस से इस संबंध में सार्थक वार्ता भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed