फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   asaram supporters sent threat letter to principle

आसाराम समर्थकों ने धमकी भरे खत के साथ भेजी गोली!

Fri, 01 Nov 2013 10:29 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Fri, 01 Nov 2013 10:29 AM IST
विज्ञापन
asaram supporters sent threat letter to principle

आसाराम समर्थकों को पीड़ित बिटिया की मनमाफिक टीसी नहीं देने और जोधपुर पुलिस को असल जन्मतिथि वाली टीसी जारी करने से चर्चा में आए बिटिया के पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य को गुरुवार को अखबार के बंडल में बंधे दो धमकी भरे पत्र मिले हैं। पत्र के साथ 315 बोर का एक कारतूस भी मिला।

विज्ञापन


पत्र में प्रधानाचार्य के जिंदगी के केवल आठ दिन शेष बताते हुए इतने दिन जी लेने को कहा गया है। पत्र में बिटिया की टीसी का जिक्र होने से प्रधानाचार्य को आसाराम समर्थकों पर शक है। उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुरक्षा के लिहाज से स्कूल में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे बाद किसी व्यक्ति ने दो अखबारों को प्लास्टिक की सुतली से बांधकर स्कूल के अंदर फेंका। प्रधानाचार्य स्कूल परिसर में ही रहते हैं, सो उन्होंने उस बंडल को उठा लिया। बंडल खोलने पर अखबार में सफेद कागज के दो बड़े लिफाफे दिखाई दिए। लिफाफे पर उनका नाम लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफाफों के अंदर लाल और नीली रंग की स्याही से लिखे धमकी भरे दो पत्र मिले। एक लिफाफे में 315 बोर का एक जिंदा कारतूस भी निकला। दोनों पत्रों की लिखावट एक सी लग रही है। एक पत्र नीले, तो दूसरा लाल पेन से लिखा गया है।

पत्र में लिखा गया है कि ‘प्रिंसिपल....तेरी मौत बेहद करीब है, तूने ...की लड़की की टीसी बनाकर अपनी मौत बुलाई है। तेरी जिंदगी के सिर्फ आठ दिन बचे हैं, सिर्फ आठ दिन और जी ले’। नीचे भेजने वाले ने अपने नाम के स्थान पर ‘तेरी मौत’ लिखा है।
gunshot
इन्हें पढ़कर घबराए प्रधानाचार्य ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल जीत सिंह ने दलबल के साथ स्कूल पहुंचकर पत्र देखे और बाद में प्रधानाचार्य से तहरीर लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक नगर एसपी उपाध्याय और सीओ सिटी राजेश्वर सिंह भी पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे।

एसपी सिटी ने प्रधानाचार्य को समझाते हुए स्कूल परिसर में पुलिस तैनात करा दी है। स्कूल प्रबंधक डॉ. एसपी अग्निहोत्री तथा रमेश चंद्र सक्सेना, संत कुमार मिश्रा, कमलेश कुमार आदि सदस्यों ने भी स्कूल पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की।


कोतवाल के अनुसार खत का मजमून और प्रिंसिपल की आशंका आसाराम समर्थकों की ओर इशारा कर रही है। पुलिस ने धमकी भरा पत्र लिखने वाले का पता लगाने के लिए पड़ताल शुरू कर दी है।

बिटिया के पिता को है नारायण साईं पर शक
धमकी भरे पत्रों की जानकारी होने पर बिटिया के पिता का कहना है कि यह आसाराम के बेटे नारायण साईं की करतूत मालूम पड़ती है। वह उन्हें भयभीत करने के लिए सीधे-सच्चे प्रधानाचार्य को परेशान करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed