{"_id":"b41b9d1856a8e0280362dbdf60a0af44","slug":"arushi-hemraj-tree-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल-फूल रहे हैं ‘आरुषि-हेमराज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल-फूल रहे हैं ‘आरुषि-हेमराज’
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 26 Nov 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ पूरा देश सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री के सुलझने की चर्चा कर रहा है। वहीं आरुषि और हेमराज की याद में जलवायु विहार के पार्क में लगाए गए नीम के पेड़ दिन पर दिन फल फूल रहे हैं। साढ़े पांच साल में दोनों पौधों ने पेड़ की शक्ल अख्तियार कर ली है।
विज्ञापन
आरुषि केसः रोते रहे राजेश-नूपुर, नहीं खाया खाना
विज्ञापन
आरुषि और हेमराज की हत्या के बाद 28 मई 2008 को जलवायु विहार में राजकीय डिग्री कॉलेज की तरफ से पौधा रोपण किया गया था। इसमें नीम के पौधे लगाकर दोनों को श्रद्धांजलि दी गई। आज साढ़े पांच साल बाद दोनों पेड़ काफी बड़े हो चुके हैं।
विज्ञापन
आरुषि मर्डर केसः तलवार को फांसी या उम्रकैद, सजा आज
आरुषि के नाम से लगाया गया नीम का वृक्ष लड़कियों की तरह दुबला-पतला है, लेकिन यह काफी मजबूत है। वहीं, हेमराज नाम का पेड़ अपने हिसाब से काफी हरा-भरा दिखाई पड़ा। सेक्टर के पार्क में लगाए गए इन पेड़ों की रखवाली के लिए माली भी है।
आरुषि केसः राजेश-नूपुर बोले, अन्याय हुआ
सभी पेड़ों के साथ इनकी देखभाल भी समय पर होती है। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें अतिरिक्त पानी भी मिलता है। साथ ही पेड़ों की सुरक्षा के लिए लोहे की जाली भी लगाई गई है, जिससे इन्हें बढ़ने में दिक्कत न आए।