फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Yuva: UP Board: Compartment and improvement exams will be held on 26th

युवा : यूपी बोर्ड : 26 को होंगी कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Yuva: UP Board: Compartment and improvement exams will be held on 26th
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में अनुत्तीर्ण और कम अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को सुधार का मौका दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा के लिए पहले 19 जुलाई की तारीख तय की गई थी लेकिन अब परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन अब 26 जुलाई को किया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 448 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के नतीजे 25 अप्रैल को घोषित किए गए थे। जिले में हाईस्कूल में जहां 92.22 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे तो वहीं इंटर में 92.55 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की थी। परीक्षा में कम हासिल करने व अनुत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा के जरिए मौका दिया गया था। इसमें हाईस्कूल के लिए 290 व इंटर के लिए 158 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए पहले बोर्ड द्वारा 19 जुलाई की तारीख तय की थी लेकिन कांवड़ यात्रा को देखते हुए बोर्ड ने तारीख में बदलाव कर दिया है। अब परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को दो पालियों में किया जाएगा। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक इंटर की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

सीसीटीवी कैमरों की रहेगी निगरानी
परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रश्नपत्रों का रखरखाव स्ट्रांग रूम में किया जाएगा। जहां 24 घंटे वाॅयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पाबंदी रहेगी।

---

परीक्षा की तारीख का निर्धारण बोर्ड की ओर से कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगा। परीक्षा केंद्र के बाहर अनावश्यक भीड़ न हो, इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश जारी किए गए हैं। - डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed