फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth killed in accident on highway, friend injured

हाईवे पर हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in accident on highway, friend injured
मंगलवार को हाईवे पर हादसे में बाइक सवार मुरादाबाद के युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों दोस्त बाइक से ब्रजघाट स्नान करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

ये हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित बाईपास पर हुआ। मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन निवासी शिवम लूथर मंगलवार को अपने दोस्त मोहल्ला कंजरी सराय निवासी वैभव के साथ बाइक पर सवार होकर ब्रजघाट पर स्नान के लिए जा रहे थे। तड़के करीब चार बजे जैसे ही उनकी बाइक हाईवे स्थित रजबपुर बाईपास पर पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिवम (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वैभव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैभव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed