{"_id":"6a9884bd24ee31ca9d0a91f1","slug":"youth-grazing-livestock-drowns-in-a-drain-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-172034-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पशु चराने गए युवक की बाहे नाले में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पशु चराने गए युवक की बाहे नाले में डूबकर मौत
Thu, 03 Sep 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। खादर क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में सोमवार को पशु चराने गए ललित (30) की बाहे नाले में डूबकर मौत हो गई। बुधवार की सुबह उसका शव नाले में उतराता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव इब्राहीमपुर निवासी ललित सोमवार की सुबह पशुओं को चराने के लिए जंगल गया था। परिजनों ने बताया कि कुछ पशु चरते हुए तटबंध के दूसरी ओर चले गए तो ललित पशुओं को लेने के लिए तटबंध के दूसरी चला गया। इस दौरान वह पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को भी सूचना दी गई। बुधवार की सुबह उसका शव बाहे नाले में उतराता मिला। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सरोहा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।