{"_id":"6a9f1f19bf2a4a8be9098ae6","slug":"youth-from-amroha-stabbed-to-death-in-delhi-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172448-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दिल्ली में अमरोहा के युवक \nकी चाकू घोंपकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दिल्ली में अमरोहा के युवक की चाकू घोंपकर हत्या
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली के जाफराबाद में जलीलाबाद निवासी मो. शाहिद (22) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि काम करने वाले साथी युवक शाहिद अली ने विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया।
शाहिद परिवार का इकलौता बेटा था। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव अमरोहा पहुंचा, जहां सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जलीलाबाद निवासी मोहम्मद आशिक की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। परिवार में पत्नी शमा, तीन बेटियां और इकलौता बेटा मोहम्मद शाहिद था। शाहिद वेल्डिंग का काम करता था। करीब चार माह पहले दिल्ली के जाफराबाद में काम छोड़कर अमरोहा लौट आया था। करीब 10 दिन पहले वह दोबारा काम के लिए जाफराबाद गया था।
बताया गया कि रविवार रात काम के दौरान शाहिद का साथी शाहिद अली से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शाहिद अली ने चाकू से उसके गले और पेट पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शाहिद की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन रात में दिल्ली रवाना हो गए। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अमरोहा लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
जाफराबाद थाने में आरोपित शाहिद अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सीओ सिटी डाॅ. प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद