{"_id":"6349bf20d3e46d6b442a5607","slug":"youth-dies-in-suspicious-circumstances-accused-of-beating-jpnagar-news-mbd444385944","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पिटाई का आरोप
विज्ञापन
अमरोहा। घर से दोस्त के साथ निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले। परिजनों ने पिटाई से मौत होने का आरोप लगाते हुए दोस्त के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमद नगर का है। यहां सतीश कुमार (30) का परिवार रहता है। पेशे से किसान सतीश कुमार को शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले के ही रहने वाले दोस्त सोनू के साथ घर से गए थे। करीब तीन बजे सोनू ही सतीश को घर छोड़ने आया। आरोप है कि कुछ देर बाद ही उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने सतीश के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
कहा कि मारपीट के कारण उसकी मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दे दी है। मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।