{"_id":"63ebe0fc589bbc13500cf4cb","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-family-members-block-jpnagar-news-c-15-1-54692-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों ने लगाया जाम
Wed, 15 Feb 2023 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा/कुआंखेड़ा। गांव कुआंखेड़ा निवासी शहजाद(19) पुत्र इदरीश की मंगलवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से मौत हो गई। वह पेड़ों की कटाई करने के लिए ऊपर चढ़ा था। परिजनों ने चीनी मिल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आधा घंटे तक अमरोहा मार्ग पर जाम लगाया। बाद में चीनी मिल प्रबंधन के मुआवजा देने के आश्वासन पर परिजन मान गए।
गांव निवासी शहजाद मजदूरी का काम करता था। शहजाद के पिता इदरीश ने बताया कि मंगलवार की दोपहर चीनी मिल के कुछ कर्मचारी उसे अपने साथ ले गए थे। पिता इदरीश का कहना था मिल कर्मचारियों ने पेड़ों की टहनी की कटाई के लिए उसे ऊपर चढ़ाया था। पेड़ों के ऊपर हाईटेंशन लाइन के तार गुजर रहे हैं।
पिता का आरोप है कि मिल कर्मचारियों ने शटडाउन की बात कही थी, लेकिन जैसे ही शहजाद पेड़ पर चढ़ा हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने मिल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शहजाद के शव को अमरोहा मार्ग पर रख जाम लगा दिया। बाद में मिल प्रबंधन द्वारा मुआवजा देने के आश्वासन पर मान गए। इस दौरान करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कोई सूचना अथवा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी