{"_id":"657df9090a09c80de601e3e4","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-not-identified-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-10450-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
गजरौला। ट्रेन से कट कर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक ने नीले रंग की जींस की पैंट व काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। जीआरपी ने शव को मोर्चरी पर रखवाया है।
शनिवार की सुबह सात बजे रेलवे स्टेशन व ओवरब्रिज के बीच रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। लोगों ने थाना पुलिस, आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दी गई। जीआरपी मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। मृतक के पैराें में बादामी रंग के स्पोर्ट्स के जूते थे। जीआरपी ने मृतक की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन कोई उसका पता नहीं लग सका। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी पर रखवाया गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन से कट कर युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव को मोर्चरी पर रखवाया है।