फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth Cricket Academy wins thanks to Santy's century.

Amroha News: संटी के शतक से यूथ क्रिकेट एकेडमी की जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth Cricket Academy wins thanks to Santy's century.
अमरोहा। डिडौली के डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान में खेले गए मुकाबले में यूथ एकेडमी ने संटी गुप्ता की विस्फोटक शतकीय पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर फ्रेंड्स इलेवन की टीम को 29 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन बनाए। जवाब में फ्रेंड्स इलेवन की टीम 19.4 ओवर में 155 रन पर सिमट गई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूथ क्रिकेट एकेडमी कि टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 65 रन के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद संटी गुप्ता ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बरसात कर दी।
विज्ञापन

उन्होंने महज 46 गेंदों पर 119 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें आठ चौके और नौ छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। फ्रेंड्स इलेवन की ओर से रोहित कुमार ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए। जमान नकवी ने दो, जबकि कासर और मुमताज सिब्तेन ने एक-एक विकेट लिया। 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स इलेवन की शुरुआत भी लड़खड़ा गई। आरव गिल ने शुरुआती झटके देकर टीम की कमर तोड़ दी और 31 रन पर चार विकेट गिर गए। इसके बाद अजीज नकवी ने 36 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 51 रन बनाकर संघर्ष किया। मोजिज नकवी ने 16 और जमान नकवी ने 12 रन बनाए, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ क्रिकेट एकेडमी के आरव गिल ने 30 रन देकर तीन और प्रखर ने 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अर्जुन को दो तथा अक्षित सैनी को एक विकेट मिला। संटी गुप्ता ने गेंदबाजी के साथ क्षेत्ररक्षण में भी प्रभाव छोड़ा और दो कैच लपकने के साथ एक खिलाड़ी को रन आउट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed