{"_id":"6aa700e142f1445b5d099c3e","slug":"video-of-spitting-on-tandoori-roti-goes-viral-accused-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-172944-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तंदूर की रोटी पर थूकने का वीडियो \nवायरल, आरोपी किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तंदूर की रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी किया गिरफ्तार
विज्ञापन
रहरा। रहरा थाना क्षेत्र में खाद्य स्वच्छता और जनभावनाओं से खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तंदूर की रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच पुलिस ने की। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि थाना रहरा क्षेत्र के ग्राम गंगवार में मदीना होटल स्थित है, जिसे स्थानीय निवासी नदीम द्वारा संचालित किया जाता है। इस होटल पर ग्राम गंगवार निवासी अरमान काम करता है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अरमान तंदूर में रोटी सेकने से पहले उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा था।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रहरा पुलिस ने संज्ञान लिया। जांच में वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपी अरमान ही पाया गया। आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ ने बताया कि जनस्वास्थ्य और सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद