फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   youth bathed bullet with petrol at the petrol pump in Amroha

सनकी युवक की करतूत: पेट्रोल पंप पर बुलट को पेट्रोल से नहलाया, वीडियो बनाकर किया वायरल, तीन सलाखों के पीछे

Fri, 28 Jul 2023 09:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Jul 2023 09:18 PM IST
सार

सेल्समैन के हाथ से नोजिल और पाइप अपने हाथ में लेकर बाइक को नहलाने लगता है। जैसे पानी के प्रेशर से बाइक की धुलाई करते हैं। उसी तरह से पेट्रोल से बाइक की धुलाई की गई। 

विज्ञापन
youth bathed bullet with petrol at the petrol pump in Amroha
पेट्रोल पंप पर बुलट को पेट्रोल से नहलाता सनकी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर में पेट्रोल पंप पर एक युवक द्वारा बाइक को पेट्रोल से नहलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवक द्वारा नोजिल और पाइप को हाथ से पकड़कर पानी की तरह पेट्रोल बहाया जा रहा है। युवक की इस हरकत से भयानक हादसा हो सकता था। बाइक में आग भी लग सकती थी। इस युवक का एक और वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें युवक बाइक से स्टंटबाजी करते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक द्वारा संभल अंड्डे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने जाता है। वह युवक सेल्समैन से पांच सौ रुपये का तेल मशीन में भरवाता है। इसके बाद सेल्समैन के हाथ से नोजिल और पाइप अपने हाथ में लेकर बाइक को नहलाने लगता है। जैसे पानी के प्रेशर से बाइक की धुलाई करते हैं। उसी तरह से पेट्रोल से बाइक की धुलाई की गई। 

विज्ञापन

 

इसका वीडियो भी खुद ही तैयार किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। युवकों की पहचान करते हुए पकड़ लिया और थाने ले जाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा है कि इस तरह से पेट्रोल से बाइक नहलाने की वजह से आग भी लग सकती थी। एक बड़ा हादसा हो सकता था। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पेट्रोल से बाइकों नहलाने के मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed