फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young sucide

112 पीआरवी को फोन कर बोला, मैनें जहर खा लिया है,हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
young sucide
गजरौला (अमरोहा)। पारिवारिक तनाव के चलते मेरठ के युवक ने थाना क्षेत्र में ब्रजघाट चौकी के पास जहर खा लिया। बेहोश होने से पूर्व युवक ने खुद फोन करके 112 पीआरवी को जहर खाने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया पड़ताल में पता चला है कि सोमवार की शाम गांव सरोरपुर (मेरठ) निवासी अंकित पुत्र पप्पू हाईवे पर थाना क्षेत्र में ब्रजघाट चौकी से पूर्व मूढ़े की दुकानों के पास पहुंचा। युवक काफी परेशान नजर आ रहा था। इस दौरान युवक ने घरेलू कहल की वजह से जहर खा लिया। इसके बाद युवक ने जहर खाने के तत्काल बाद 112 पीआरवी को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे ब्रजघाट चौकी इंचार्ज निशांत राठी ने देखा कि युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे। उन्होंने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं देर शाम जानकारी होने पर उसके परिजन भी आ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed