फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young man was kidnapped

युवक का अपहरण कर किया घायल, लूट का आरोप

Sat, 22 Oct 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 22 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
young man was kidnapped
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
जिला पंचायत उपचुनाव में शुरू हुई रंजिश में शनिवार को फिर मारपीट हो गई। रंजिश में दबंगों ने लाठी-डंडों घर में घुस युवक का अपहरण कर लिया। सूचना पर थाना पुलिस ने मशक्कत के बाद युवक को घायल हालत में बरामद किया।
विज्ञापन


युवक पर हमला कर घायल कर दिया गया था। घायल का पुलिस ने मेडिकल कराया। 40 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया गया है। दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिजन और ग्रामीण थाने आ पहुंचे। थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के धनौरी अहीर गांव निवासी इसरत अली के परिवार ने जिला पंचायत के 26 वार्ड के उपचुनाव में आकिब चौधरी की पत्नी सुबूर चौधरी को इलेक्शन लड़ाया था। जीत भी सुबूर चौधरी की हुई थी। हारने वाले प्रत्याशी के समर्थक इसरत के परिवार से रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव परिणाम के बाद जश्ने जुलूस के दौरान रात को इसरत के परिवार से विवाद हो गया था। मारपीट भी हुई थी। थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुरानी रंजिश और बढ़ती गई। इसरत के परिवार का वसीम शनिवार की सुबह अपने घर पर था।

आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोग लाठी डंडों और हथियारों से लैस हो वसीम के घर घुस आए। स्कार्पियो में डाल कर वसीम का अपहरण कर ले गए। इसरत के भाई की बीवी के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग दौड़ कर आए।  पुलिस को सूचना दी और डीआईजी को भी फोन कर दिया।

दिनदहाडे़ युवक के अपहरण की सूचना से पुलिस हरकत में आई। उधर दबंगों ने हमला कर वसीम को घायल कर दिया। पीछा कर पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में बरामद कर लिया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

युवक ने अपहरणकर्ताओं पर 40 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप था कि आरोपी वहीं थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं पकड़ा। कार्रवाई की मांग को लेकर शाम को युवक के परिजन ग्रामीणों के साख थाने पहुंचे। जमकर हंगामा किया।


अपहरणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साबिर, रुस्तम, इंतजार, तालिब, जुल्फेकार, इश्तेकार, शाने आलम, राशिद, मुशाहिद, इब्राहिम, उमेद अली के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

अपहरण जैसी कोई बात नहीं है। मामले में मारपीट हुई थी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 ऋषिकुमार, एसओ देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed