फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man shot, FIR against brother-in-law

Amroha News: युवक को गोली मारी, साढ़ू-साले पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Young man shot, FIR against brother-in-law
अमरोहा। पारिवारिक विवाद के चलते बाइक सवारी युवक को साले और साढ़ू ने गोली मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मिलक महमूदपुर गांव में सुदामा सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे कृष्ण कुमार की ससुराल मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के कंजर बसेड़ा गांव की है। दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात कृष्ण कुमार कुआंखेड़ा गांव गया था। करीब छह बजे जैसे ही कृष्ण कुमार मढैयां भट्ठे के पास पहुंचा। तभी गाजरपुर के रहने वाले पिंटू कुमार और कंजर बसेड़ा के रहने वाले रोहित ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कृष्ण कुमार कुछ समझ पाता। तभी साढ़ू पिंटू कुमार ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कृष्ण कुमार की शिकायत पर पिंटू कुमार और रोहित के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पिंटू कृष्ण कुमार का साढ़ू और रोहित साला है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed