फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man returning home from wedding ceremony dies in accident

Amroha News: शादी समारोह से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दोस्त घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Young man returning home from wedding ceremony dies in accident
गजरौला। शादी समारोह से घर लौट रहे सलेंमपुर गौसाईं निवासी राजकुमार (21) की बाइक फिसलने के बाद सिर में गहरी चोट लगने से मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। राजकुमार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

बुधवार की रात गजरौला स्थित वैवाहिक कार्यक्रम था। जिसमें राजकुमार पुत्र धर्म सिंह और गांव का विशेष भी आया था। दावत खाने के बाद रात नौ बजे लौट रहे थे। बाइक को राजकुमार सैनी चला रहा था। जबकि विशेष पीछे बैठा था। बाइक गांव के रास्ते पर कुछ ही दूर पहुंची थी। इस बीच मोड़ होने के कारण उनकी बाइक फिसल गई। जिससे राजकुमार सड़क पर गिर गया। उसका सिर सड़क पर जा लगा। सिर में गहरी चोट लगी। जबकि विशेष दूर जा गिरा। हादसे की सूचना पाकर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अगर राजकुमार हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed