{"_id":"65f20b6ad624550f840263bb","slug":"young-man-returning-from-mother-in-laws-funeral-dies-in-accident-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-115438-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी के निकट बाइक व मोपेड की भिड़ंत में दुकानदार सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी के निकट बाइक व मोपेड की भिड़ंत में दुकानदार सहित दो की मौत
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। सास की अंत्येष्टि से लौट रहे लोकेश की हादसे में मौत हो गई। तिगरी के पास बाइक और मोपेड की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। हादसे में तिगरी निवासी गिरीश कुमार गुप्ता (40) की भी जान चली गई। पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर आई। जहां पर चिकित्सको ने मौत की पुष्टि की।
संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव पाली निवासी किसान लोकेश सैनी की सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव हरियाना में ससुराल है। बुधवार को लोकेश (40) की सास भागवती पत्नी राम सिंह सैनी का निधन हो गया। तिगरी गंगा तट पर भागवती का अंतिम संस्कार किया गया। जिसके बाद रिश्तेदार, परिचित और संंबंधी ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों से लौट गए, जबकि लोकेश बाइक पर से लौटने लगे। उधर, तिगरी निवासी गिरीश कुमार गुप्ता गजरौला से सामान की खरीदारी कर मोपेड से गांव जा रहे थे। वह गांव में जनरल स्टोर चलाते थे। साढ़े पांच बजे तिगरी मुख्य द्वार पर बाइक व मोपेड की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आस पास के लोग दौड़ पड़े।
इलाके में गश्त कर रहे इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह मौके पर पहुंचे। लोकेश व गिरीश कुमार गुप्ता को गंभीर हालत को सीएचसी ले जाया गया। जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि हादसे में दो की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस कार्रवाई की जा रही है।