{"_id":"664bdf917cadb730140c12c7","slug":"young-man-raped-eight-year-old-cousin-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-118952-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवक ने आठ वर्षीय चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवक ने आठ वर्षीय चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। नगर में पच्चीस वर्षीय युवक ने अपने घर में ही आठ वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी फरार हो गया। परिजन नाजुक हालत में मासूम बच्ची को जिला अस्पताल ले गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
नगर पंचायत के एक मोहल्ले में दो भाइयों का परिवार रहता है। दोनों के घरों के बीच में दीवार बनी हुई है। दोनों भाई मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार की दोपहर बड़े भाई के परिवार के सभी लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान उसका शादीशुदा पच्चीस वर्षीय बेटा घर पर था। जबकि, युवक की पत्नी भी बाहर गई हुई थी। आरोप है कि युवक चाचा के घर पहुंचा और उसकी आठ वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर बुला लिया। यहां कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया। बच्ची के रोने के आवाज सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो उसे लहूलुहान हालत में देखकर होश उड़ गए। सूचना पर परिजन बदहवास मासूम को गंभीर हालत में लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने उपचार के लिए मासूम बच्ची को जिला अस्पताल भिजवा दिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि आरोपी मजदूरी करता है। पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल आरोपी फरार है।
0000