फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man dies in highway accident while going to fetch medicine for his brother; mother and son injured.

Amroha News: भाई की दवाई लेने जा रहे युवक की हाईवे पर हादसे में मौत, मां-बेटे घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in highway accident while going to fetch medicine for his brother; mother and son injured.
गजरौला। छोटे भाई रिहान की दवाई लेने मेरठ जा रहे बिजनौर के शिवाला कलां निवासी फैसल (22) की हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी मां नरगिस और भाई रिहान घायल हो गए। बाइक फैसल चला रहा था। सलारपुर गांव के सामने हाईवे पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। घायल मां-बेटे को सीएचसी से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शिवाला कलां निवासी इंतजार गांव-गांव नींबू पानी का ठेला लगाते हैं। उन्होंने बताया कि पांच बेटों में दूसरे नंबर का फैसल बाहर रहकर काम करता था। तीसरे नंबर के 12 वर्षीय रिहान की करीब दो महीने पहले खेलते समय आंख में चोट लग गई थी और मेरठ में उसका उपचार चल रहा है। मंगलवार सुबह फैसल बाइक से रिहान की दवाई लेने मेरठ जा रहा था। साथ में रिहान और मां नरगिस भी थीं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, करीब पांच बजे सलारपुर गांव के सामने बाइक हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां फैसल को मृत घोषित कर दिया गया। रिहान और नरगिस की हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि हादसे में युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed